Saturday 3 December 2011

जय महालक्ष्मी आरती

महालक्ष्मी आरती


ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जयलक्ष्मी माता,
तुमको निस दिन सेवत, हरी, विष्णु दाता
ॐ जय लक्ष्मी माता

उमा राम ब्रह्मानी, तुम हो जग माता,
मैया, तुम हो जग माता,
सूर्य चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता.
ॐ जय लक्ष्मी माता.

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पति दाता,
मैया सुख सम्पति दाता
जो कोई तुमको ध्याता, रीधी सिद्दी धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता.

जिस घर में तू रहती, सब सुख गुण आता,
मैया सब सुख गुण आता,
ताप पाप मिट जाता, मन नहीं घबराता.
ॐ जय लक्ष्मी माता

धुप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो,
मैया माँ स्वीकार करो,
ज्ञान प्रकाश करो माँ, मोहा अज्ञान- हरो.
ॐ जय लक्ष्मी माता.

महा लक्ष्मीजी की आरती, निस दिन जो गावे
मैया निस दिन जो गावे,
दुःख जावे, सुख आवे, अति आनंदा पावे.
ॐ जय लक्ष्मी माता.

No comments:

Post a Comment